माँ सरस्वती की आरती

माँ सरस्वती की आरती

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।

सद्‌गुण, वैभवशालिनि, त्रिभुवन विख्याता ॥ जय सरस्वती माता

चन्द्रवदनि, पद्मासिनि द्युति मङ्गलकारी।

सोहे हंस-सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय सरस्वती माता

बायें कर में वीणा, दूजे कर माला।

शीश मुकुट-मणि सोहे, गले मोतियन माला ॥ जय सरस्वती माता

देव शरण में आये, उनका उद्धार किया।

पैठि मंथरा दासी, असुर-संहार किया ॥ जय सरस्वती माता

वेद-ज्ञान-प्रदायिनि, बुद्धि-प्रकाश करो।

मोहाज्ञान तिमिर का सत्वर नाश करो ॥ जय सरस्वती माता

धूप-दीप-फल-मेवा-पूजा स्वीकार करो।

ज्ञान-चक्षु दे माता, सब गुण-ज्ञान भरो ॥ जय सरस्वती माता

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।

हितकारी, सुखकारी ज्ञान-भक्ति पावे ॥ जय सरस्वती माता

यहां पढ़ें और भी बहुत सी आरती

About the author
Sam Mishra

Leave a Comment